Pankaj Dheer की ऐसी अनसुनी कहानी जिसे सुनकर आंखें हो जाएंगी नम
भारत
चेतना मंच
16 Oct 2025 11:26 AM
मशहूर टीवी सीरियल महाभारत में कर्ण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले जाने-माने अभिनेता पंकज धीर का बुधवार को 68 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अपनी दमदार एक्टिंग और गंभीर भूमिकाओं के लिए पंकज धीर (Pankaj Dheer) मशहूर थे। Pankaj Dheer की जिंदगी सिर्फ कामयाबी की कहानियों से नहीं भरी थी। जी हां आपने बिल्कुल सही सुना Pankaj Dheer के परिवार ने एक ऐसा दौर भी देखा था जब एक वादे की वजह से उन्हें बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। Pankaj Dheer
एक वादे के कारण चुकानी पड़ी थी भारी कीमत
बता दें कि, पंकज धीर के परिवार को एक वादे की काफी बड़ी कीमत चुकानी पड़ी थी। दरअसल, ये किस्सा जुड़ा है दिवंगत अभिनेत्री गीता बाली से। उनके अचानक निधन के बाद पंकज धीर के परिवार की जिंदगी ही बदल गई थी। गीता बाली से किया गया एक वादा उनके परिवार पर इतना भारी पड़ा कि उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
हालांकि पंकज धीर ने अपने अभिनय और मेहनत के दम पर न सिर्फ अपने करियर को ऊंचाई दी बल्कि अपने परिवार को भी फिर से संभाला। लेकिन यह कहानी आज भी बताती है कि ग्लैमर की दुनिया के पीछे भी कई अनकही, भावनात्मक और तकलीफदेह कहानियां छिपी होती हैं। Pankaj Dheer