भाईजान की फटकार के बाद अलग ही फॉर्म में दिखें Mridul, पलटेंगे गेम!
भारत
चेतना मंच
09 Oct 2025 02:18 PM
Bigg Boss 19 के ताजा एपिसोड ने दर्शकों को बेहद हैरान कर दिया है। बिग बॉस हाउस के अंदर जहां मृदुल तिवारी अपने गुस्से और इमोशंस से सुर्खियों में बने हुए हैं वहीं Weekend Ka Vaar पर सलमान खान ने मृदुल को ऐसी सबक सिखाई की घर का माहौल सन्न रह गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। Mridul Tiwari
मृदुल पलटेंगे गेम!
हर साल की तरह इस साल भी बिग बॉस काफी पसंद किया जा रहा है। बिग बॉस हाउस में हर दिन किसी न किसी कंटेस्टेंट को झगड़ते हुए देखा जाता है। हाल ही में आए एपिसोड में शो की जान भाईजान ने मृदुल को लताड़ते हुए कहा कि, तुम शो में दिख नहीं रहे हो मृदुल अगर गेम नहीं खेलोगे तो लोग तुम्हें भूल जाएंगे, इस बात से मृदुल के चेहरे पर मायूसी और आंखों में आंसू नजर आई। मृदुल ने भावुक होकर कहा, मुझे घर में सिखाया गया है कि सबके साथ अच्छे से रहो इसलिए में कभी झगड़ा नहीं करता। जिसके बाद सलमान खान ने फौरन जवाब दिया, अच्छा रहो लेकिन दिखो भी वरना बाहर निकल जाओगे। भाईजान के समझाने के बाद फैंस ये उम्मीद लगा रहे हैं कि मृदुल अब गेम पलट देंगे।
मालती चाहर से जबरदस्त झगड़ा
बिग बॉस 19' के हाल ही के एपिसोड में मृदुल और मालती चाहर के बीच जबरदस्त बहस हुई। घर के अंदर मृदुल और मलती चाहर की भिड़ंत ने ताबड़तोड़ माहौल बना दिया। मालती ने ताना मारा “तू है ही पागल” तो मृदुल भड़क उठे और गुस्से में कहा, भूत बना दूंगा एक मिनट में। मालती भी पीछे नहीं हटीं और दोनों के बीच माहौल गरम हो गया। बता दें कि पूरा सोशल मीडिया इस क्लिप से भरा पड़ा है लोग कह रहे हैं मृदुल का असली रूप अब दिखा। इस झगड़े के बाद सोशल मीडिया पर #MridulVsMalti ट्रेंड कर रहा हैं।
तान्या ने मृदुल पर महिलाओं का सम्मान न करने का आरोप लगाया। तान्या मित्तल का कहना है कि मृदुल महिलाओं के साथ ठीक से नहीं बोलते। जिसके बाद मृदुल ने पलटकर जवाब देते हुए कहा, “तुम सिर्फ sympathy कार्ड खेलती हो। बता दें कि, सलमान खान की फटकार के बाद मृदुल काफी बदले-बदले नजर आ रहे हैं और अपने फॉर्म में दिख रहे हैं। जहां कुछ लोगों का मानना है कि, मृदुल काफी रीयल और इमोशनल हैं वहीं कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि मृदुल ओवररिएक्ट कर रहे हैं। Mridul Tiwari