IPS पूरन के सुसाइड नोट में विस्फोटक खुलासा, प्रताड़ना ने ली जान
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 08:56 PM
हरियाणा में खुद को गोली मारकर सुसाइड करने वाले IPS वाई पूरन कुमार (IPS Y Puran Kumar) की मौत ने देशभर को हिलाकर रख दिया है और कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। वाई पूरन कुमार ने कल (मंगलवार) दोपहर अपने चंडीगढ़ स्थित आवास पर खुद को गोली मार ली थी। हाल ही में हुए खुलासे के मुताबिक, पूरन सिंह ने अपनी जान लेने से पहले लगभग नौ पन्नों का सुसाइड नोट लिखा था। बताया जा रहा है कि पूरन सिंह की सुसाइड नोट में 7-8 IPS के नाम हैं जिसमें जातिवाद, भेदभाव, उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। IPS Puran Kumar Suicide
9 पेज का लिखा सुसाइड नोट
कहा जा रहा है कि, पुलिस को मौके से अंग्रेजी में लिखा आठ पेज का सुसाइड नोट और एक पेज की वसीयत मिली है। सुसाइड नोट में सात-आठ आईपीएस और दो आईएएस अधिकारियों का जिक्र करते हुए उन पर तंग करने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, सुसाइड नोट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वाई पूरन सिंह मूल रूप से आंध्र प्रदेश के निवासी वाई पूरण को 29 सितंबर को ही रोहतक रेंज के आईजी पद से हटाकर सुनारिया पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में आईजी बनाया गया था। रोहतक के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया ने बताया कि शराब ठेकेदार प्रवीण बंसल की शिकायत पर सोमवार रात रोहतक के अर्बन एस्टेट थाने में पूरण कुमार के सुरक्षाकर्मी सुशील कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। प्रवीण बंसल ने सुशील पर ढाई लाख महीना रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। प्रवीण ने सुशील की ऑडियो क्लिप भी पुलिस को दी। पुलिस ने सुशील को गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
कौन थे वाई पूरन कुमार?
वाई पूरन कुमार आंध्र प्रदेश के मूल निवासी थे और अनुसूचित जाति से आते थे। उन्होंने कंप्यूटर साइंस में बी.ई. की डिग्री हासिल की थी और इसके बाद आईआईएम अहमदाबाद से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। अपने करियर के दौरान वे साहसिक और स्पष्टवादी अधिकारी के तौर पर जाने जाते थे, जिन्होंने कई बार विभाग के अंदरूनी भ्रष्टाचार और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने हरियाणा के पूर्व डीजीपी मनोज यादव पर भेदभाव के आरोप लगाए थे और इस मामले में न्यायालय का रुख भी किया था। हाल ही में उन्हें आईजी रोहतक रेंज से ट्रांसफर कर सुनारिया के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर का प्रमुख नियुक्त किया गया था। पूरन कुमार दो बेटियों के पिता थे बड़ी बेटी विदेश में पढ़ाई कर रही है, जबकि छोटी बेटी परिवार के साथ चंडीगढ़ में रहती थी।
रोहतक के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया ने बताया कि सोमवार को रोहतक में एक शराब कारोबारी से रिश्वत मांगने के आरोप में हेड कांस्टेबल सुशील कुमार को गिरफ्तार किया गया था। सुशील पहले वाई पूरन कुमार के साथ काम करता था, लेकिन रोहतक रेंज से ट्रांसफर होने के बाद भी बिना किसी आधिकारिक आदेश के कुमार ने उसे अपने साथ रखा था। पुलिस को शराब कारोबारी की ओर से शिकायत मिली थी, जिसमें आरोप था कि सुशील उससे हर महीने 2.5 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था और यह राशि वाई पूरन कुमार के नाम पर मांगी जा रही थी। IPS Puran Kumar Suicide