UP News : उत्तर प्रदेश का यह गाँव प्रधान निकला बलात्कारी
UP News
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 06:57 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के एक गाँव का गाँव प्रधान बलात्कार जैसे घिनौने अपराध का अपराधी निकला है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने गाँव प्रधान को नाबालिग लडक़ी के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने गाँव प्रधान के दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया है। उत्तर प्रदेश पुलिस का आरोप है कि गाँव प्रधान तथा उसके साथियों ने नाबालिग लडक़ी का अपहरण करके उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया है।
गाँव प्रधान को प्राप्त है ऊंचा दर्जा
उत्तर प्रदेश ही क्या भारत के हर गाँव में गाँव प्रधान जनता का चुना हुआ प्रतिनिधि होता है। गाँव में गाँव प्रधान को ऊंचा दर्जा प्राप्त रहता है। ऐसे में यदि गाँव प्रधान ही बलात्कार जैसा घिनौना पाप करने लगे तो भला उस गाँव का क्या हाल होगा जिस गाँव का वह प्रधान है। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के शाहपुर फगौता गाँव का प्रधान बलात्कारी निकला है। उत्तर प्रदेश के इस गाँव प्रधान का नाम सुमित बताया गया है।
शाहपुर फगौता गाँव की पीडि़त नाबालिग लडक़ी द्वारा कोर्ट में दिए बयान के अनुसार ग्राम प्रधान ने पहले दो युवकों द्वारा नाबालिग का अपहरण कराया और उसके बाद ग्राम प्रधान और उसके दोनों साथियों ने मिलकर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। पीडि़ता के पिता की तहरीर पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। घटना के 20 दिन बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है उत्तर प्रदेश का यह पूरा मामला ?
जानकारी के अनुसार जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फगौता में एक 15 वर्षीय नाबालिग से गांव का ही एक युवक सुमित एकतरफा प्यार करता था। लडक़ी इसका कई बार विरोध भी कर चुकी थी। वहीं, इसी बीच एक दिन लडक़ी किराने की दुकान पर सामान लेने गई थी। इसी दौरान मौका पाकर सुमित अपने साथी ललित के साथ मिलकर लडक़ी को बहला फुसलाकर अपहरण कर अपने साथ ले गया।
लडक़ी के परिजन लडक़ी को ढूंढ ही रहे थे कि इसी बीच लडक़ी के पिता को 20 मई को सुमित पुत्र नैपाल निवासी ग्राम शाहपुर फगौता थाना पिलखुवा ने फोन किया। इसके बाद उसने कहा कि तुम अपनी बेटी की शादी मेरे साथ कर दो, लडक़ी मेरे पास है। वहीं, लडक़ी के पिता ने जब मना किया तो सुमित ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद लडक़ी के पिता ने मामले में FIR दर्ज करवाई। जिसके बाद से ही आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस ने 20 दिनों बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। UP News